Ajay Devgn's Dhamaal 4 scheduled wrap: बॉलीवुड की दुनिया में मेकर्स ने अपनी हर मूवी को फ्रेंचाइजी बनाने की कोशिश में रहते हैं। बीते कई सालों में मेकर्स ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों के एक के बाद एक कई पार्ट्स रिलीज किए हैं। इन फ्रेंचाइजी में 'धमाल' भी शामिल है, जिसका चौथा पार्ट अब मेकर्स लोगों के बीच लेकर आने वाले हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि उन्होंने पूरी टीम के साथ 'धमाल 4' (Dhamaal 4) की शूटिंग को पूरा कर लिया है।
खत्म हुई अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' की शूटिंग
अजय देवगन ने 10 अप्रैल के दिन बाकी टीम मेंबर्स के साथ फोटो क्लिक कराते हुए बताया कि 'धमाल 4' की शूटिंग पूरी हो गई है। अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्स शेयर की हैं। पहली फोटो में अजय देवगन को रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और अंजलि आनंद सहित फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में इस मूवी के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक सहित कई लोग नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'रेड 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। बीते दिन ही इस मूवी का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। फैन्स को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया। इस मूवी में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन भिडंत अब रितेश देशमुख से होती नजर आएंगी। फिल्म में वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का इंतजार सभी फैन्स कर रहे हैं।
