Dev Anand Home Not Sold in Juhu: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार देव आनंद (Dev Anand) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुंबई में स्थित उनके जुहू वाले घर को नया मालिक मिल गया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो देव आनंद के जुहू वाले घर को बेच दिया गया है। दिवंगत अभिनेता देव आनंद ने अपनी बीवी कल्पना कार्तिक और बच्चों (सुनील आनंद और देविना आनंद) के साथ पूरी जिंदगी बिताई थी। बता दें यह घर अब एक रियल स्टेट कंपनी ने अच्छी दाम देकर खरीदा है। देव आनंद का घर जुहू में प्राइम लोकेशन पर स्थित था। इसलिए मालिक अब इसे एक बहुमंजिला टावर में बदलना चाहता है। डील हाल ही में फाइनल हुई है और कागजी कार्रवाई पूरी होते ही बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि इन खबरों को लेकर अब फिल्ममेकर केतन आनंद ने बड़ा खुलासा किया है।
देव आनंद के घर के बिकने की खबर निकली झूठी, इस फिल्ममेकर ने किया बड़ा खुलासा
- Written by: ललित कुमार
- Updated Sep 20, 2023, 02:37 PM IST
Dev Anand Home Not Sold: बुधवार की सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार देव आनंद (Dev Anand) के जुहू वाले घर को बेच दिया गया है। अब फिल्म निर्माता केतन आनंद ने घर बिकने के पीछे की सच्चाई बताई है।
End of Feed
