बॉलीवुड

FACT CHECK: बेटी को गोद में लिए निहारते नजर आए Ranveer Singh, नन्ही जान की पहली तस्वीर पर प्यार लुटा रहे फैंस !!

Fact Check Ranveer Singh Baby Pic : हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी गोदी में छोटी सी लड़की को लेकर निहारते नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को रणवीर-दीपिका की बेबी की फोटो बता रहे हैं।

Image

Fact Check Ranveer Singh Baby Pic

Fact Check Ranveer Singh Baby Pic : इंडस्ट्री के न्यू मॉम-डैड दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। कल दीपिका पादुकोण को अस्पताल से छुट्टी मिली है और वह करीब एक हफ्ते बाद अपनी बेटी को घर लेकर आए हैं। कल रविवार दोपहर को दीपिका पादुकोण अस्पताल से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुई थी। जैसे कि खबर सामने आई है कि दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी रखी है। इन सब के बीच रणवीर सिंह का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छोटी सी लड़की को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस तस्वीर का सच

हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी गोदी में छोटी सी लड़की को लेकर निहारते नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को रणवीर-दीपिका की बेबी की फोटो बता रहे हैं। देखने में ये तस्वीर बिल्कुल रियल लग रही है। बता दें कि ये एक एआई से बनी फोटो है जिसे एडिट किया गया है। ये तस्वीर रिया पादुकोण नाम की इंस्टाग्राम प्रोफाइल ने शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ये एआई फोटो है।

फैंस इस तस्वीर पर जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह का सपना सच हुआ वह अपनी बेटी को बहुत प्यार करने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर-दीपिका की बेटी ऐसी ही क्यूट बनेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा आप लकी हैं कि पहला बच्चा बेटी हुई है। आपको कैसी लगी रणवीर सिंह की ये तस्वीर हमें जरूर बताए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article