Deepika Padukone and Ranveer Singh's Daughter: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कुछ समय पहले ही अपनी प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है। इसी के साथ ही उन्होंने मीडिया से भी उनके बच्चे की तस्वीर न लेने की विनती की है। सोशल मीडिया पर फैंस रणवीर-दीपिका की बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच अब दीपिका के मम्मी-पापा अपनी नातिन से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण और मम्मी उजाला पादुकोण अपने नन्ही से नातिन पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर फैंस का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। आइए यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Raju Srivastav की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्नी का छलका दर्द, रोते हुए कहा- दो साल होने के बाद भी मेरी जिंदगी गड़बड़ चल..
Deepika Padukone and Ranveer Singh Daughter
दीपिका की बेटी से मिलने पहुंचे नाना और नानी
दीपिका पादुकोण के बच्चे के जन्म से पहले रणवीर सिंह का पूरा परिवार एक साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था। जिसके अगले ही दिन दीपिका ने बेटी को जन्म दे दिया था। दीपिका और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। अब बेटी के जन्म के बाद रणवीर और दीपिका अपने मम्मी-पापा बनने की ड्यूटी को बड़े बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं।
इस बीच अब नन्ही बेटी के नाना और नानी भी उससे मिलने से खुद को रोक नहीं पाए हैं और सीधा रणवीर व दीपिका के घर पहुंच गए हैं। फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि रणवीर और दीपिका आखिर कब अपनी बेटी की फर्स्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
