Deepika Padukone give birth to Baby Girl: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर रणवीर सिंह हमेशा से बेटी चाहते थे। अपने पुराने इंटरव्यू में एक्टर कई बार कह चुके हैं कि वो हमेशा से दीपिका जैसी बेटी चाहते हैं। कपल के लिए ये सबसे खुशनुमा पल है। फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुडन्यूज को शेयर किया है। इस खबर को जानने के बाद फैंस एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Deepika Padukone-Ranveer Singh के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
Ranveer Singh- Deepika Padukone (credit Pic: Instagram)
सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बेटी के जन्म के लिए बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मिनी दीपू। दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर की मुराद हो गई पूरी। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपू के जुड़वां बच्चे नहीं हुए। चौथे यूजर्स ने लिखा, घर में लक्ष्मी आई है।
दीपिका ने बेटी को दिया जन्म
एक्ट्रेस ने फरवरी महीने में फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया था कि सितंबर में डिलीवरी होगी। एक्ट्रेस गणेश चतुर्थी के दिन एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थी। एक्ट्रेस के साथ उनके पति और पूरा परिवार नजर आया था। एक्ट्रेस अपनी डिलीवरी से दो दिनों पहले बप्पा की आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने साल 2018 में रणवीर सिंह से इटली में शादी की थी। शादी से पहले कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।
