बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने कार्टियर के हाई ज्वेलरी शो में पहनी ब्लैक ड्रेस, थम गईं रणवीर सिंह की सांसें... लिखी दिल की बात

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण बेटी को जन्म देने के बाद से ही ग्लैमरस दुनिया से थोड़ी दूर हैं और बहुत कम इवेंट्स में नजर आती हैं। दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया है और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की है।

Image

Ranveer Deepika

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कार्टियर के हाई ज्वेलरी शो अटेंड किया। ये शो कार्टियर के मिडिल ईस्ट में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया था। दीपिका पादुकोण ने इवेंट से अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने जब से अपनी बेटी को जन्म दिया है, तब से वो मीडिया और ग्लैमर की दुनिया से थोड़ी दूर ही रह रही हैं, जिस कारण फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब नजर आते हैं। दीपिका पादुकोण ने जैसे ही अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की, उन्हे ंदेखकर लोगों का दिल धड़कने लगा और उन्होंने इन फोटोज पर प्यार की बरसात कर डाली। फैंस लगातार दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं और उनके हुस्न की तारीफ कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने भी किया दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर कमेंट

आम लोगों के साथ-साथ दीपिका पादुकोण के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी इन फोटोज पर कमेंट किया है। रणवीर सिंह बहुत ही रोमांटिक पति हैं और कई दफा वो दीपिका पादुकोण को इस तरह से स्पेशल फील करा चुके हैं। रणवीर सिंह ने एक बार फिर से दीपिका पादुकोण को स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुए तस्वीरों पर कमेंट किया है और उनके हुस्न की तारीफ की है। रणवीर सिंह ने तस्वीरों पर लिखा है, 'मैं तो तुम्हें देखकर मर गया...।'

बतात चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले ही माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका ये दोनों मिलकर ध्यान रख रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने जहां इस वक्त फिल्में से ब्रेक ले रखा है, वहीं रणवीर सिंह भी कम फिल्में कर रहे हैं। ये दोनों कलाकार मिलकर माता-पिता होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article