बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह सहित फैमिली को दिखाई 'Kalki 2898 AD', बेबी बंप छुपाती आईं नजर

Deepika Padukone Watch Kalki 2898 AD with Family: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को बीती रात मुंबई में पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को एन्जॉय करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस बेबी बंप भी हाईड करती दिखीं।

Image

Ranveer Singh-Deepika Padukone

Deepika Padukone Watch Kalki 2898 AD with Family: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी प्रेग्नेंसी के साथ-साथ हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 'कल्कि 2898 एडी' को ऑडियंस का प्यार मिलने के बाद दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह और उनकी फैमिली के साथ देर रात मूवी देखने गईं। इस दौरान दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।

'कल्कि 2898 एडी' देखने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को साथ में देखा गया। दोनों का साथ में क्लिक किए गए वीडियोज और पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। फैन्स को हैरानी तब हुई जब दीपिका पादुकोण बैगी कपड़े पहने हुए बेबी बंप को छुपाती दिखाई दीं। बता दें इस दौरान रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी और बहन रितिका भवनानी भी नजर आईं। दीपिका पादुकोण के स्टाइलिश लुक पर सभी की निगाहें टिकीं रहीं।

दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' की बात करें तो इसका निर्देशन नाग आश्विन ने किया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ने 6 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 600 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर चुकी है। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक की ओर से 'कल्कि 2898 एडी' को खूब प्यार मिला है।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित कई कलाकार दिखाई देंगे। दूसरी ओर रणवीर सिंह के पास इस समय फरहान अख्तर की 'डॉन 3' है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article