बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के चलते Deepika Padukone ने ठुकराया 'The White Lotus Season 3' का बड़ा ऑफर !! इस साल बनेंगी मां

Deepika Padukone Rejected The White Lotus Season 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फेमस सीरीज 'द व्हाइट लोटस सीजन 3' के ऑफर को बिना देर किए रिजेक्ट कर दिया है।

Image

Deepika Padukone Reject The White Lotus Season 3

Deepika Padukone Rejected The White Lotus Season 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण इस साल मां बनने के लिए एकदम तैयार हैं। फैन्स भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अपने पहले बच्चे का स्वागत करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस समय दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) प्रेग्नेंसी पर फोकस कर रही हैं। यही वजह है कि दीपिका पादुकोण ने कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स को ना करने का फैसला लिया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार दीपिका पादुकोण ने फेमस सीरीज 'द व्हाइट लोटस सीजन 3' (The White Lotus Season 3) को भी ठुकरा दिया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एक करीबी सूत्र ने टाइम्स नाउ को बताया है कि दीपिका अपने बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने के लिए बेताब हैं। वो इस समय प्रेग्नेंसी पर पूरा फोकस कर रही हैं। दीपिका का हमेशा से बच्चों से लगाव रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस भी अपने बच्चे की परवरिश करने के लिए उत्साहित हैं। यही वजह है दीपिका पादुकोण अपने बच्चे का खुद से ध्यान रखने के कई ऑफर को लगातार रिजेक्ट कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण को कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को पहली बार प्रभास के साथ देखा गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article