बॉलीवुड

Deepika Padukone की लाल साड़ी की कीमत उड़ा देगी होश, अंबानी की पार्टी के लिए Pathaan की एक्ट्रेस ने चुना खास लुक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 06:31 PM IST

Deepika Padukone red saree Cost will leave you shocked: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण ने अपने देसी लुक से खींचा। इस दौरान पठान की एक्ट्रेस ने गोल्डन कढ़ाई वाली रेड साड़ी पहनी थी, जो कि बेहद महंगी है और इसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी।

Image

deepika padukone red saree cost

deepika padukone red saree cost Surprised you: दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।फिल्म के ट्रेलर और गानों में उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण के एक और ग्लैमरस देसी लुक की चर्चा जोरों से हो रही है। हम बात कर रहे हैं दीपिका द्वारा हाल ही में अंबानी की पार्टी में लिए देसी लुक की। जी हां, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण ने अपने देसी लुक से खींचा। इस दौरान पठान की एक्ट्रेस ने गोल्डन कढ़ाई वाली रेड साड़ी पहनी थी, जो कि बेहद महंगी है।

दीपिका पादुकोण की इस साड़ी की कीमत करीब 1.5 लाख बताई जा रही है। इस साड़ी को सेलिब्रिटी डिजाइनर शलीना नथानी ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका के लुक की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के लुक की काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दीपिका इंडियन आउटफिट में काफी क्लासी और सुंदर लगती हैं।

वाकई ट्रेडिशनल अटायर में दीपिका सबसे ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने साड़ी और ज्वैलरी को काफी अच्छे से कैरी किया था। दीपिका की इस साड़ी को तोरानी साड़ी कहा जाता है जो सिल्क से बनकर तैयार की जाती है।

आपको बताते चलें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान करीब चार साल बाद बतौर लीड वापसी करेंगे। पठान एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं जो कि विलेन का रोल निभा रहे हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article