Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है। फैंस इनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करती हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची दुआ के मम्मी-पापा बने है, जिसके बाद इन दिनों दीपिका पादुकोण अपना मदरहुड का आनंद ले रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें रणवीर और दीपिका दुआ के बिना घूमते हुए नजर आ रहे हैं।
Deepika Padukone-Ranveer Singh
इस वीडियो में दुआ के पापा यानी रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने प्यार से एक्ट्रेस का हाथ थामा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण की जो भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो फैंस तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और इसे देखकर खुशी से झूम उठते हैं।
दुआ का फेस नहीं हुआ रिवील
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और अक्टूबर 2018 में शादी का ऐलान किया था। कपल ने इटली में हिंदू और सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। फरवरी 2024 में कपल ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। वहीं 8 सितंबर 2024 को कपल के घर एक प्यारी सी बेटी हुई थी। कपल ने उसका नाम दुआ रखा था। कपल ने अभी तक दुआ का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।
ये सितारे आए थे नजर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला- राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और कबीर खान की 83 में साथ काम किया है। कपल आखिरी बार रोहित शेट्टी की एक्शन-ड्रामा सिंघम अगेन में नजर आए थे। इस फिल्म में करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार सहित कई स्टार सुपरस्टार नजर आए थे।
