Deepika Ranveer daughter Dua 1st Pic: बॉलीवुड का स्टार कपल रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बने हैं। रणवीर-दीपिका ने बेटी को वक्त देने के लिए काम से ब्रेक ले रखा है, जिस कारण ये कपल बहुत कम ही मीडिया के सामने आता है। यही कारण है कि इनके फैंस बेबी दुआ का नूरानी चेहरा देखे के लिए तरस रहे हैं। ऐसे फैंस की बेकरारी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने रणवीर-दीपिका का एक फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें दोनों बेबी दुआ के साथ नजर आ रहे हैं। लोग इस फोटोशूट को देखने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं कि रणवीर-दीपिका ने बेटी दुआ के साथ वाकई आधिकारिक फोटोशूट कराया है लेकिन हम आपको जानकारी दे दें कि ये तस्वीरें सच्ची नहीं हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ की फेक तस्वीरें
इस वक्त इंटरनेट पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बेटी दुआ (Baby Dua) की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें फैंस ने AI के जरिए क्रिएट की हैं। यही कारण है कि रणवीर-दीपिका की ये पिक्स एकदम असली लग रही हैं लेकिन इनका असलियत से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। ये तस्वीरें इतनी असली लग रही हैं कि रणवीर-दीपिका के फैंस मान बैठे हैं कि यही बेबी दुआ की फोटोज हैं।

Ranveer Deepika Baby Pics
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी में शूट की थीं सिंघम अगेन-कल्कि 2898एडी
अगर आपको जानकारी नहीं है तो हम बता दें कि दीपिका पादुकोण जिन दिनों प्रेग्नेंट थीं, उस वक्त वो सिंघम अगेन-कल्कि 2898एडी की शूटिंग कर रही थीं। दीपिका ने प्रेग्नेंसी के बावजूद भी मेहनत करने में कमी नहीं की। जब सिंघम अगेन और कल्कि 2898एडी रिलीज हुई थीं तब दर्शकों को उनकी मेहनत साफ नजर भी आई थी। लोगों को दोनों ही फिल्मों में दीपिका की परफॉर्मेंस काफी पसंद आई थी और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी हुई थी।
