Fighter का ट्रेलर देख Ranveer Singh के खड़े हुए रोंगटे, राकेश रोशन ने फिल्म को बताया- सुपर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 15, 2024, 05:46 PM IST

Fighter Trailer: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म इस साल 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Fighter Trailer: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दीपिका और ऋतिक एयरफोर्स ऑफिस का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक फाइटर के धमाकेदार ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम भी जुड़ गया है। रणवीर ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

रणवीर ने कमेंट कर लिखा, जबरदस्त फायर! क्या ट्रेलर है! मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ऑल द बेस्ट टीम फाइटर। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को हर चीज में सपोर्ट करते हैं। एक्टर दुनिया के सामने अपनी पत्नी से इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

End of Feed