Ranveer Singh- Deepika Padukone Video: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। करण जौहर की फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ मूवी देखने गए थे। एक्टर ने पत्नी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में रणवीर और दीपिका कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए और दीपिका डेनिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों व्हाट झुमका गाने पर ग्रूव करते हुए नजर आ रहे हैं।
दीपिका-रणवीर ने एन्जॉय किया मूवी डेट
दीपिका वीडियो में व्हाट झुमका गाने का हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रही हैं। कपल को साथ में मस्ती करते हुए देख फैंस बेहद खुश है। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। करण जौहर ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में दीपिका अपने पति रणवीर के साथ नजर आई थीं। दोनों का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर बैज बावरा में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ kalik Ad में नजर आएंगी। इसके अलावा फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगी।
