मां बनने से पहले दीपिका पादुकोण ने लिया नया अवतार, वीडियो देख लोगों ने बरसाया भरपूर प्यार

Deepika Padukone New look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने नए हेयर लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।

Deepika Padukone New look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों दीपिका को पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक नया वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सामने आए इस क्लिप को देख दीपिका के फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर....

MixCollage-10-Aug-2024-08-49-AM-3720

दीपिका पादुकोण ने लिया नया अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइलिस्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस नए लुक में दिखाई दे रही हैं। सामने आए इस क्लिप में दीपिका पादुकोण अपने नए हेयर लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दीपिका के इस नए लुक पर हर कोई फिदा हो गया है। उनके इस वीडियो पर तमाम लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दीपिका आपने दिन बना दिया। दूसरे ने लिखा, ये हेयर स्टाइल आपके ऊपर जंच रहा है।

End of Feed