Deepika Padukone ने एक बार फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैन्स बोले 'जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है...'

Deepika Padukone Flaunts Her Baby bump: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं रविवार की रात एक बार फिर एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश लुक देखने के बाद फैन्स भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Deepika Padukone Flaunts Her Baby bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कई महीनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इसका सीधा मलतब यह है कि दीपिका पादुकोण को 8वां महिना लग चुका है। रविवार की रात को एक बार फिर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मुंबई सिटी में देखा गया। 'कल्कि 2898 एडी' एक्ट्रेस इस दौरान बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।

Deepika Padukone Flaunts Baby Bump

दीपिका के प्रेग्नेंट होने के बाद अक्सर मुंबई में स्पॉट की जाती हैं। रविवार की रात दीपिका को भारी सिक्यूरिटी के साथ देखा। दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखने के बाद फैन्स ने उनकी तारीफ की। लोगों ने कहा कि जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दीपिका पादुकोण को स्टाइलिस्ट एका लखानी की सगाई पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया था। इस सगाई पार्टी में करण जौहर, अदिति राव हैदरी, मंगेतर सिद्धार्थ और सचिन तेंदुलकर सहित कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

End of Feed