बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के घर नन्ही परी के आने से फैंस बेहद खुश है। एक्ट्रेस बेटी के जन्म से 2 दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंची थीं। एक्ट्रेस मंदिर में अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आई थी। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने बनारसी साड़ी के साथ मंगलसूत्र नहीं पहना था। इस वजह से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में उनके फैंस उतरे हैं। फैंस का कहना है कि ये हर किसी की पर्सनल च्वाइस है। इस वजह से आप किसी को भी ट्रोल नहीं कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- लंदन में बेटे संग स्पॉट हुए Anushka Sharma और Virat Kohli, बिल्कुल मिस ना करें अकाय की क्यूट झलक!!
Deepika Padukone and Ranveer Singh (Credit pic: Instagram)
6 सितंबर को एक्ट्रेस बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। लोगों का कहना था कि दीपिका को मंगलसूत्र पहनना चाहिए। ये शादीशुदा महिला के लिए सबसे जरूरी गहना है। अब एक्ट्रेस के फैंस का कहना है कि हिंदू कल्चर में ऐसा जरूरी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, दीपिका ने बहुत ही अच्छी तरह से खुद को कैरी किया था। मंगलसूत्र पहनना कोई जरूरी नहीं है। ये आपकी अपनी च्वाइस है।
मंगलसूत्र नहीं पहनने पर ट्रोल हुई थीं दीपिका
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा था क्या दीपिका इतनी गरीब है कि मंगलसूत्र नहीं खरीद सकती। दूसरे यूजर ने लिखा, मंगलसूत्र नहीं तो क्या सिंदूर भी लगाना भूल गई। तीसरे यूजर ने लिखा, दीपिका को मंगलसूत्र पहनना चाहिए। ये हमारा कल्चर है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सिंघम अगेन में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के साथ अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर समते तमाम सितारे नजर आएंगे।
