Deepika Padukone Instagram Bio : दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने पिछले हफ्ते रविवार को नन्ही गुड़िया का स्वागत किया। कपल हाल ही में बॉलीवुड के न्यू मॉम-डैड बने हैं। अभी कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण को अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है और वह परिवार के साथ घर पहुंची हैं। लगभग एक हफ्ते बाद दीपिका को छुट्टी मिली है और कपल को सही-सलामत साथ में जाते हुए भी देखा गया है। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या लिखा
पिछले एक हफ्ते से दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) मुंबई के अस्पताल में एडमिट थी जहां परिवार वाले उनका ख्याल रख रहे थे। आज जाकर दीपिका को छुट्टी मिली है और वह अपनी नन्ही बेटी को लेकर घर आई हैं। दीपिका की घर आने की खबर सुनते ही सबसे पहली नजर उनके इंस्टाग्राम बायो पर पड़ी जिसमें उनको लिखा है- 'feed. Burp.Sleep.Repeat' यानी खाना, पचाना , सोना और इसे ही दोहराना। न्यू मॉम बनने के बाद ये तरीका एकदम बेस्ट है। कम से कम दो महीने तक तो एक नई माँ को ऐसा ही रूटीन फॉलो करना चाहिए।
बता दें कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान( Shahrukh Khan) दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहीं उससे पहले मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल गए थे। दीपिका पादुकोण के दोस्त और रिश्तेदार नन्ही गुड़िया से मिलने के लिए बेताब हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नो फोन पॉलिसी को फॉलो करते हुए बेबी को मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है।
