Deepika Padukone Celebrate Birthday Airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 5 जनवरी के दिन अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद अब दीपिका पादुकोण मुंबई लौट आई हैं। 7 जनवरी के दिन दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने दरियादिली दिखाते हुए पैप्स के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। दीपिका पादुकोण का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैन्स उनकी सोशल मीडिया पर कमेंट्स में लगातार तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ कार के उतरकर आईं। एक्ट्रेस ने पैपराजी द्वारा लाए गए केक को काटकर का अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। केक कट करते समय दीपिका पादुकोण बेहद खुश दिखाई दीं और रणवीर सिंह ने भी पत्नी के लिए बर्थडे सॉन्ग सिंह किया। इसके बाद दीपिका और रणवीर सिंह की कई पिक्स भी फोटोग्राफर ने क्लिक कीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस समय अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दूसरी ओर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में देखा गया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास 'डॉन 3' है, जिसमें उन्हें शाहरुख खान को रिप्लेस किया है।
