Deepika Padukone in Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) जल्द ही मां बनने वाली है। जिस बेसब्री से वह अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं उनसे कई ज्यादा फैंस उनके बच्चे को देखने के लिए बेताब हैं। वहीं कल रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के संगीत फंक्शन में दीपिका पर्पल साड़ी पहनकर पहुंची। इस मौके पर वह बेहद प्यारी लग रही थी और उनका क्यूट बेबी बंप देखकर हर कोई उनकी नजर उतार रहा था। आइए दीपिका के इस लुक पर एक नजर डालते हैं
दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) ने अनंत ( Anant Ambani) -राधिका( Radhika Merchant) के इस इवेंट के लिए पर्पल साड़ी को चुना। घोटा पट्टी से सजी ये साड़ी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। सिल्क-शिफॉन के कपड़े की इस साड़ी पर गोल्डन कढ़ाई खूब जच रही थी। दीपिका पादुकोण ने अपने क्यूट से बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं, हालांकि वह इवेंट में मीडिया से बचती नजर आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें साझा की और लुक दिखाई । दीपिका ने मेकअप को बिल्कुल लाइट रखा और गले में मोतियों से बना चोकर पहना। दीपिका की इस साड़ी लुक से फैंस की निगाहें नहीं हट रही हैं। फैंस दीपिका के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।
बताते चले कि दीपिका पादुकोण इन दिनों सिनेमाघरों मीन छाई हुई है। उनकी फिल्म काली 2898 एडी थिएटर में धूम मचाई हुई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार जब दीपिका ने कल्कि की शूटिंग की तब भी वह प्रेग्नन्ट थी ।
