बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के पड़ोसी बनेंगे दीपिका-रणवीर !! पेरेंट्स बनने से पहले खरीदा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घर

Deepika-Ranveer Buy Rs 100 Cr on Home: ताजा मिल रही जानकरी के मुताबिक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने माता-पिता बनने से पहले 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम का खरीदने का प्लान बनाया है। कपल का नया घर शाहरुख खान के 'मन्नत' के नजदीक होगा।

Image

Shah Rukh Khan-Deepika Padukone-Ranveer Singh

Deepika-Ranveer Buy Rs 100 Cr on Home: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। यह वजह है कि दीपिका-रणवीर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पेरेंट्स बनने से पहले नए घर में मूव करने की प्लानिंग कर ली है।

इंस्टाग्राम पर मौजूद एक फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बनने से पेले एक बड़े अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के लिए तैयार है। इससे पहले अफवाहें थी कि दीपिका-रणवीर आने वाले दिनों में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के पड़ोसी बन सकते हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक दीपिका-रणवीर का यह नया घर शाहरुख खान के 'मन्नत' के नजदीक होगा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर सिंह ने अपने पिता जगजीत सुंदर सिंह भवनानी की कंपनी ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी के साथ मिलकर एक शानदार सी-फेसिंग क्वाड्रुप्लेक्स खरीदा था। यह शाहरुख खान के घर के नजदीक होगा और इसकी कीमत 119 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह 11,266 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 1,300 वर्ग फुट का प्राइवेट टेरेस भी है। इस घर को खरीदने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में लगभग 22 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article