बॉलीवुड

Deepika-Ranveer ने बेटी दुआ के साथ यूं मनाया अपना पहला क्रिसमस, इंटरनेट पर शेयर की ये प्यारी तस्वीर

Deepika-Ranveer Daughter Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों ही स्टार्स ने अब बेटी दुआ के साथ अपना फर्स्ट क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। जिसकी एक प्यारी सी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Ranveer-Deepika christmas celebration

Deepika-Ranveer Daughter Dua: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में पैरेंट्स बने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी दुआ के साथ अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक शेयर की है। सोशल मीडिया पर दीपिका की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस की इस फोटो में एक क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है, जिसमें रणवीर, दीपिका और दुआ का नाम लिखा हुआ है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

दीपिका-रणवीर ने बेटी दुआ के साथ मनाया जन्मदिन

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की प्यारी सी फोटो शेयर की है। उन्होंने अपने खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री की एक क्लोज़-अप फोटो शेयर की है। सोशल मीडिया पर दीपिका के क्रिसमस सेलिब्रेशन का ये फोटो अब काफी वायरल हो रहा है। क्रिसमस ट्री पर लगे बाउबल्स उनके छोटे परिवार को दिखा रहे हैं। उनके नाम रणवीर, दीपिका और दुआ सुनहरे अक्षरों में लिखे गए है। फैंस को दीपिका और रणवीर का ये छोटा पर स्पेशल क्रिसमस सेलिब्रेशन काफी पसंद आ रहा है।

पैपराजी से मिली रणवीर-दीपिका की बेटी दुआ

हाल ही में दीपिका और रणवीर ने पैपराजी को अपनी बेटी दुआ से मिलवाया है। जन्म के बाद से ही दोनों स्टार्स ने पैपराजी से बच्ची की फोटोज क्लिक न करने की विनती की थी। सेलेब्स फिलहाल दुआ को पैपराजी की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article