अंबानी के गणेशोत्सव में साथ पहुंचे दीपिका पादुकोण के पिता और ससुर, लोगों ने दी आने वाले नन्हें मेहमान के लिए बधाइयां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इस समय में अस्पताल में भर्ती है। एक्ट्रेस के सास-ससुर हाल ही में अंबानी के गणेश उत्सव में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज दिया। एक्ट्रेस के पिता और ससुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुोकण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल को हाल ही में एचएन रिलायंस अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। दीपिका और रणवीर के साथ उनका परिवार पहुंचा था। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि कपल जल्द गुडन्यूज शेयर करने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस के पिता प्रकाश पादुकोण और ससुर जगजीत सिंह भवनानी ने अंबानी के घर पर गणेश उत्सव के आयोजन में हिस्सा लिया। दोनों साथ में इस कार्यक्रर्म में शामिल हुए थे। एक्ट्रेस के पिता और ससुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। ये भी पढ़ें-Jawan के एक साल होने पर शाहरुख खान ने मनाया जश्न, शेयर किया शानदार वीडियो

deepika

Deepika-Ranveer Singh (credit Pic: Instagram)

प्रकाश पादुकोण और जगजीत सिंह अपने बच्चों की जगह पर इस कार्यक्रर्म में शामिल होने आए थे। होने वाले दादा और नाना के चेहरे पर खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही है। रणवीर और दीपिका का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में है। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले एक्ट्रेस अपने पति के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में नजर आई थीं। रणवीर भी दीपिका के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए थे। हर किसी को नन्हें मेहमाने के आने का बेसब्री से इंतजार है।

End of Feed