Deepika Padukone Pregnant: रणवीर-दीपिका के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां, फैंस को दी गुडन्यूज

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2024 में माता-पिता बने थे। दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि दीपिका फिर से मां बनने वाली हैं।

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) साल 2024 में माता-पिता बन चुके हैं। दीपिका ने अपनी बेटी को जन्म दिया था। अब एक नई खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण फिर से मां बनने वाली हैं। यह खबर सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दीपिका और रणवीर की खुशखबरी को लेकर सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं आ रही हैं। दोनों की पहली बेटी के जन्म के बाद अब दूसरी संतान की उम्मीद से पूरा परिवार और फैंस खुशी से भर गए हैं। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ी इस खबर के बारे में विस्तार से। (ये भी पढ़ें-8 घंटे की शिफ्ट को लेकर Deepika Padukone के समर्थन में उतरी Kangana Ranaut, कहा- 'ये उन्होंने कमाया है')

Deepika Padukone Pregnant

रणवीर-दीपिका के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां (pic credit-instagram)

रणवीर-दीपिका के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां (pic credit-instagram)

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने रविवार को इस खुशखबरी की घोषणा की। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट शेयर किया। तस्वीर में उनकी बेटी दुआ पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है। कैप्शन में दीपिका ने दो नजर उतारने वाले इमोजी लगाए हैं। दीपिका और रणवीर की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में हुई थी। शादी में दो रस्में हुईं एक दीपिका की कोकणी परंपरा के अनुसार और दूसरी रणवीर की सिंधी परंपरा के अनुसार। दोनों की मुलाकात 2013 में फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान हुई थी। कई साल डेटिंग करने के बाद 2015 में उन्होंने गुप्त रूप से एंगेजमेंट कर ली थी और 2018 में शादी की।

End of Feed