बॉलीवुड

'Kalki 2898 AD' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी Deepika Padukone, मेकर्स देंगे फैन्स को बड़ा सरप्राइज

Deepika Padukone Will Promote Kalki 2898 AD: मेकर्स ने बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के प्रमोशन के लिए बड़ी तैयारियां की हैं। दीपिका पादुकोण ने भी मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी डेट्स निकाल ली हैं।

Image

Prabhas And Deepika Padukone

Deepika Padukone Will Promote Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। इस समय दीपिका पादुकोण के पास काम की कमी नहीं है। दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने काफी हद तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसकी एडिटिंग पर काम जारी है। मेकर्स ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की नई रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह फिल्म अब 27 जून को रिलीज होगी। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार ने मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए तगड़ी प्लानिंग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अब दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी वर्जन के प्रमोशन को मुंबई में ही करेंगे। फिल्म के प्रमोशन की सभी तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म के प्रमोशन में शामिल होने के लिए अपनी डेट्स अलोट कर दी हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रमोशन के लिए ज्यादा ट्रेवल नहीं कर सकती हैं लेकिन वो कल्कि टीम के साथ इंटरव्यू जरूर देंगी।

नाग आश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास को ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में दिशा पाटनी को भी अहम भूमिका मिली है। दर्शक भी इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article