Deepika Padukone के अफेयर्स पर यूनिवर्सिटी में हुई स्टैंड अप कॉमेडी, फैंस का पारा चढ़ा सांतवें आसमान लीगल एक्शन की दी धमकी

Deepika Padukone Affairs skit: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस के पिछले अफेयर्स को लेकर यूनिवर्सिटी में बच्चे कॉमेडी कर रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद फैंस इस हरकत से काफी गुस्साए पड़े हैं।

Deepika Padukone Affairs skit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में हाल ही में हुए कॉफी विद करण में दिए बयान उन पर भारी दिखे। इसी के साथ हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से जुडी एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसे देख हर कोई उसकी आलोचना कर रहे हैं। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Deepika Padukone Past Relationship Turned into Comedy by University student

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्टेज पर बच्चे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के एक्स बॉयफ्रेंड्स को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है की कैसे एक लड़की दीपिका बन डांस कर रही है, जिसके बाद बैकग्राउंड में उनके एक्स अफेयर्स की तस्वीरें सामने आती है। एक एक कर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज, रणबीर जैसे किरदार डांस करते हैं। जिसके बाद फैंस इस स्टैंड अप कॉमेडी को लेकर काफी गुस्सा है।

End of Feed