Dipika Chikhlia on Mata Sita Role: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिखाई देंगे। वहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर साई पल्लवी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस और रामानंद सागर की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी की कास्टिंग पर बात की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैं अब और चुप नहीं बैठ सकती...' छात्रों के समर्थन में Kareena Kapoor Khan ने किया पोस्ट)
दीपिका चिखलिया ने कही बड़ी बात (pic credit-instagram)
दीपिका चिखलिया ने कही बड़ी बात
वैरायटी इंडिया से बातचीत में दीपिका चिखलिया ने फिल्म की कास्टिंग पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि साई पल्लवी बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं और उन्हें उनका काम पसंद है। लेकिन माता सीता का किरदार निभाना सिर्फ अच्छी एक्टिंग करने से कहीं ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी है। दीपिका ने बताया कि तुलसीदास की रामायण में माता सीता का जो वर्णन है, उसमें उनकी आंखें, कद, बाल और रंग-रूप का खास जिक्र किया गया है। रामानंद सागर भी उसी तरह की अभिनेत्री की तलाश में थे और उन्हें वह रूप उनमें दिखाई दिया, इसलिए उन्होंने उन्हें सीता के रोल के लिए चुना। उन्होंने कहा कि उन्हें नई कास्टिंग को लेकर कुछ सवाल जरूर हैं, लेकिन उन्हें भरोसा है कि फिल्म के मेकर्स ने सही कलाकारों का चुनाव किया होगा। उन्होंने कहा कि सभी कलाकार अच्छे अभिनेता हैं और अगर वे किरदार में फिट बैठते हैं तो यह अच्छी बात है।
दीपिका पादुकोण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब 'रामायण' दोबारा दूरदर्शन पर दिखाई गई, तब नई पीढ़ी ने भी इसे देखा। इसलिए उस शो की याद लोगों के दिलों से मिटाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि रामायण में कहीं भी यह नहीं लिखा कि माता सीता के घुंघराले बाल थे। उन्होंने माना कि माता सीता का किरदार निभाने से उन्हें घर-घर पहचान मिली, लेकिन इसके कारण उनके करियर में दूसरे तरह के किरदार निभाने के मौके भी सीमित हो गए। वहीं उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने से पहले कई अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं, जो दिखाता है कि अब फिल्म इंडस्ट्री पहले से काफी बदल चुकी है।
