De De Pyaar De 2: पंजाब पहुंचते ही रकुलप्रीत ने शुरू की अजय देवगन-आर माधवन की मूवी, इंस्टाग्राम पर शेयर की पिक्स

Rakul starts shooting for De De Pyaar De 2: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने अपनी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) की शूटिंग पंजाब में शुरू कर दी है। रकुलप्रीत सिंह ने सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पंजाब के खेतों में खुशी के मारे झूमती दिखाई दे रही हैं।

Rakul starts shooting for De De Pyaar De 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर दे दे प्यार दे 2 बहुप्रतीक्षित कॉमेडी मूवीज में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं। फिल्म दे दे प्यार दे ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, जिसके बाद से ही इसके सीक्वल का इंतजार हो रहा है। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में कम्पलीट हो चुका है और दूसरे शेड्यूल के लिए स्टारकास्ट पंजाब का रुख कर चुकी है। अदाकारा रकुलप्रीत सिंह ने फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करके बताया है कि वो पंजाब पहुंचकर डीडीएलजे मूमेंट को जी रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में रकुलप्रीत सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों में पंजाब के खेतों की खूबसूरती को अच्छी तरह से कैप्चर किया है।

De De Pyaar De 2

अदाकारा रकुलप्रीत सिंह की फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्हें दे दे प्यार दे 2 का बेसब्री से इंतजार है। अदाकारा रकुलप्रीत सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पोस्ट पैकअप मूड...। आप लोग मेरा डीडीएलजे मूमेंट मिस मत करना जो मैंने पंजाब के खेतों में जिया है।'

End of Feed