बॉलीवुड

De De Pyaar De 2: अगले साल चिल्ड्रेन्स डे पर दिखेगी अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी, रिलीज डेट हुई अनाउंस

De De Pyaar De 2 Release on This Date: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Degvn) और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की रिलीज का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अगले साल नवंबर महीने में चिल्ड्रेन्स डे पर रिलीज की जाएगी।

Image

De De Pyaar De 2

De De Pyaar De 2 Release Date Announced: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Degvn) की अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की रिलीज की घोषणा मेकर्स ने कर दी है। अभिनेता काफी लंबे से इसकी शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन सहित कई कलाकार नजर आएंगे। इस रोमांटिक-ड्रामा में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने को बेताब हैं।

इस दिन रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2'

मेकर्स ने अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे 2' को रिलीज करने के 14 नवंबर का दिन चुना है। यह फिल्म अंशुल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और लव रंजन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन संग 'शैतान' मूवी करने के बाद आर माधव को भी अभिनेता के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में देखा जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। 'दे दे प्यार दे 2' के अलावा अजय देवगन के पास फिल्म 'रेड 2' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article