De De Pyaar De 2 New Update: बॉलीवुड के फेमस सितारे अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म दे दे प्यार दे 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दे दे प्यार दे 2 से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।
बिना कट के पास हुई फिल्म
अजय देवगन एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर खबरों में हैं। CBFC ने इसे बिना एक कट के क्लियर कर दिया और रनटाइम भी रिवील हो गया है। CBFC ने इसे U/A 13+ रेटिंग दी, मतलब फैमिलीज के लिए परफेक्ट है। कोई कट नहीं, बस रॉ और रिलेटेबल कंटेंट। रनटाइम 147.10 मिनट (करीब 2 घंटे 27 मिनट) है, जो पहले पार्ट से थोड़ा लंबा है। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2019 में आई 'दे दे प्यार दे (De De Pyaar De)' का सीक्वल है। फिल्म दे दे प्यार दे को लोगों का खूब प्यार मिला था।
कब रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2'
अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म दे दे प्यार दे 2 इसी महीने 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), आर. माधवन (R Madhavan) और गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) भी अहम रोल में हैं। अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
