Aamir Khan's Dangal 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने विनेश फोगाट संग वीडियो कॉल पर बात की है। पैरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम ओवरवेट होने के चलते प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं ने भी विनेश फोगाट के लिए आवाज बुलंद की थी। जब पैरिस ओलंपिक से विनेश भारत लौटीं तो देशभर के लोगों ने उनका एक विजेता के तौर पर ही स्वागत किया था। यह भी पढ़ें - एयरपोर्ट पर Raha को सीने से लगाए दिखीं Alia bhatt, बेटी को कंधे पर सुलाते देख फैंस ने दिया परफेक्ट बहू का टैग
सोशल मीडिया पर वायरल हुई आमिर संग फोटो
अब सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विनेश और आमिर वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। यह तस्वीर बॉलीवुड फैंस के लिए भी काफी इंट्रस्टिंग है। आमिर खाम की मूवी दंगल (Dangal) फैंस को काफी पसंद आई थी। अब फिल्म के सीक्वल को लेकर अब फैंस एक्टर से अपील कर रहे हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।फैंस ने की दंगल 2 की मांग
विनेश फोगाट और आमिर खान की वीडियो कॉल पर बात होती देख लोग अब दंगल 2 को लेकर बात करने लगे हैं, उनका मानना है अब तो फिल्म को स्टोरीलाइन भी दमदार हो जाएगी। यकीनन एक्टर को फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देना चाहिए। हालांकि दंगल 2 को लेकर अभी तक आमिर खान या विनेश फोगाट की तरफ से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट आसमान छू रही है।
