Sonakshi Sinha on Dabangg 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' (
पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान जब सोनाक्षी सिन्हा ने 'दबंग 4' के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने इस बारे में अभी तक सुना नहीं हैं। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं कि वो इस काम भी कर रहे हैं। मैंने कुछ चीजें पढ़ीं लेकिन मुझे लगता है कि अरबाज या सलमान इस बारे में ज्यादा अच्छी तरह बता पाएंगे।'
'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान ने 'दबंग 4' को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि वो और अरबाज खान जल्द ही इस पर काम शुरू करेंगे। 'दबंग 4' बहुत जल्द लोगों के बीच दस्तक देगी। सूत्रों की मानें तो 'दबंग 4' का निर्देशन करने के लिए मेकर्स अब तिग्मांशु धुलिया को ऑनबोर्ड लाने की प्लानिंग में हैं। सलमान खान को तिग्मांशु धुलिया का आईडिया पसंद आया है। फिलाहल भाईजान अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की तैयारियों में लगे हुए हैं।
