CSK VS MI: पैप्स को इग्नोर करने पर ट्रोल हुईं Kareena Kapoor, यूजर्स ने दिया 'घमंडी औरत' का टैग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 01:23 PM IST

Kareena Kapoor Khan Troll: एक्ट्रेस करीना कपूर खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर पैप्स को इग्रोर करती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद यूदर्स भड़क गए और उन्होंने एक्ट्रेस को घमंडी औरत का टैग दे दिया।

Kareena Kapoor-Taimur Video From CSK VS MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग की इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच खेले गए इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे थे। आईपीएल के इस मैच के दौरान करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर के साथ नजर आई। करीना कपूर और तैमूर का कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान करीना कपूर और तैमूर दोनों ही पैप्स को इग्नोर करते हुए नजर आए।

करीना कपूर ट्रोल

Instagram

करीना-तैमूर ने पैप्स को किया इग्नोर

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर और तैमूर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच खेले गए मैच के देखने के बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करीना कपूर और तैमूर ने वहां मौजूद कई लोगों को बाय किया, लेकिन एक्ट्रेस और उनके लाडले पैप्स को इग्नोर करते हुए नजर आए। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स करीना कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed