बॉलीवुड

जैस्मिन और हार्दिक पांड्या के रास्ते हुए अलग, क्रिकेटर संग बनी सिंगर की दूरिया, क्या हो गया ब्रेकअप!!

Jasmin Walia-Hardik Pandya Breakup : क्रिकेटर हार्दिक पाण्ड्या अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से हार्दिक और जैस्मिन के रिश्ते पर बातें बननी शुरू हो गई है। इस बार इनके ब्रेकअप की अटकलें सुनाई दे रही हैं । आइए आपको बताते हैं क्या है ये मामला

Image

Jasmin Walia-Hardik Pandya Breakup:

Jasmin Walia-Hardik Pandya Breakup: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) और इंडियन-ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया( Jasmin Walia) जो कुछ दिनों पहले अपने डेटिंग रुमर्स को लेकर चर्चा में थे। अब ये रुमर्स एक ब्रेकअप के रुमर में बदल गए हैं। दरअसल जिसे जोड़ी के बारे में यह बात हो रही थी कि अब ये दोनों शादी करने जा रहे हैं अब इसी जोड़े ने ब्रेकअप कर लिया है। यह हम नहीं उनका सोशल मीडिया अकाउंट कर रहा है। दरअसल फैंस ने हार्दिक और जैस्मिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा देखा जिसके बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

दरअसल हार्दिक पाण्ड्या (Hardik Pandya) और जैस्मिन वालिया( Jasmine Walia) ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि दोनों का रिश्ता टूट गया और इनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इन दोनों ने कभी एक दूसरे के रिश्ते को लेकर ऑफिशियल बयान नहीं दिया था। लेकिन दोनों को साथ में देखकर हर जगह अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि इनके बीच जरूर कुछ पक रहा है। अब जब दोनों ने एक-दूसरे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया है तो यही कहा जा रहा है कि अब इनका ब्रेकअप हो गया है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो हार्दिक-जैस्मिन ही बताया सकते हैं।

ऐसे हुई थी रिश्ते की शुरुआत

बताते चले कि जैस्मिन वालिया एक ब्रिटिश-इंडियन सिंगर है। उन्हें आईपीएल 2025 के मैच के दौरान हार्दिक को चीयर करते हुए देखा गया था। वहीं दोनों को कई बार मीडिया ने साथ में भी स्पॉट किया था। मैच के दौरान जैस्मिन को हार्दिक के साथ वैन में जाते हुए भी देखा गया था। जिसके बाद इनके रिश्ते की अटकलें लगनी शुरू हो गई थी। अब लंबे समय से दोनों एक-दूजे को अवॉइड करते नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article