Crakk: Jitega Toh jiyega Twitter Review: विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में विद्युत सिद्धू की भूमिका निभा रहे हैं जो मैदान नाम के खतरनाक खेल प्रतियोगिता में भाग लेता है। इस खेल के जरिए वो अर्जुन रामपाल यानी (देव) से अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहता है। सिद्धू इस प्रतियोगिता को जीत पाएगा। क्या वो देव से अपने भाई की मौत का बदला ले पाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। आइए जानते हैं दर्शकों को य फिल्म कैसी लगी।
Crakk Jitega Toh jiyega twitter review (credit pic: instagram)
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लगातर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, नोरा ने अच्छा काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा, क्रैक एक अच्छी एक्शन मूवी है। तीसरे यूजर ने लिखा, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल ने शानदार काम किया है।
फैंस ने क्रैक को बताया पैसा वसूल
क्रैक में विद्युत के साथ नोरा फतेही, एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लंबे समय बाद एमी ने पर्दे पर वापसी की है। एमी ने फिल्म में दमदार एक्शन सीन किया है। फिल्म अपने एक्शन सीन और इमोशनल स्टोरी से फैंस को आखिरी बांधे रखती हैं। अगर आप एक्शन लवर है तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। विद्युत जामवाल ने इंडस्ट्री में बतौर एक्शन एक्टर अपनी अलग पहचान बनाई है। क्रैक के अलावा एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
