'मुझे ये सब नहीं बोलना...' बिहरी महिलाओं और छठ पूजा पर विवादित बयान देने के बाद Yash Maheshwari ने मांगी माफी

Yash Maheshwari Video: कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने हाल ही में छठ पूजा और बिहारी महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। अब इस मामले में यश माहेश्वरी ने माफी मांगी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर...

स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में यश ने छठ पूजा और बिहारी महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है। कई लोग यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR करने की मांग कर रहे है। इस बीच यश माहेश्वरी ने मांफी मांग ली है। उनका वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'चिराग पासवान बहुत अच्छे दोस्त हैं...' शादी की खबरों को Arushi Nishank ने बताया गलत)

Yash Maheshwari Apologises

यश माहेश्वरी ने मांगी माफी (pic credit-instagram)

यश महेश्वरी ने मांगी माफी

दरअसल, यश महेश्वरी के स्टैंडअप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो का नाम 'Morally Questionable | Standup Comedy' है। इसमें वह छठ पूजा के दौरान बिहार की शादीशुदा महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर जोक करते नजर आए। विवाद बढ़ने के बाद यश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। यश ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं अपनी बात के लिए माफी मांगता हूं। मुझे इस तरह से ये बातें नहीं कहनी चाहिए थीं।' उन्होंने आगे कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं, त्योहार या किसी भी व्यक्ति को दुख पहुंचाने का नहीं था। हालांकि, उनकी बात जिस तरह से सामने आई, उसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं। उन्होंने माना कि यह पूरी तरह उनकी गलती थी और उन्हें इसका अफसोस है।

End of Feed