बॉलीवुड

Cocktail 2: कृति सेनन-शाहिद कपूर ने दोबारा मिलाया हाथ, लव रंजन भी जुड़े प्रोजेक्ट के साथ

Shahid-Kriti in Cocktail 2: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के लिए हाथ मिलाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म के अंत में मेकर्स ने सेकेंड पार्ट का इशारा दिया था, जिससे साफ था कि शाहिद-कृति एक बार फिर से साथ आएंगे। हालांकि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2' से पहले ही ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए फिर से तैयार है।

Image

Cocktail 2

Shahid-Kriti in Cocktail 2: शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर से दर्शकों का दिल बहलाने के लिए तैयार हैं। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले शाहिद-कृति दिनेश विजान की फिल्म कॉकटेल के लिए फिर से हाथ मिला रहे हैं। साल 2012 में दिनेश विजान ने सैफ अली खान, डियाना पैंटी और दीपिका पादुकोण के साथ कॉकटेल बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 12 साल बाद दिनेश ने इसका सीक्वल प्लान किया है, जिसके लिए उन्होंने शाहिद-कृति को फाइनलाइज किया है। कॉकटेल की तरह की कॉकटेल 2 भी एक लव ट्रायंगल होगी, जिसमें दो हसीनाओं के बीच में शाहिद फंसे दिखाई देंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद शाहिद-कृति ने फिल्म कॉकटेल 2 के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है। शाहिद-कृति दोनों को ही कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट पसंद आई है और वो इस रॉमकॉम वर्ल्ड में एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। निर्माता दिनेश विजान रॉमकॉम जॉनर के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें लगता है कि कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट दर्शकों के मुताबिक है। वो अपने बैनर के लेखकों के साथ मिलकर कॉकटेल 2 की स्क्रिप्ट डेवलप कर रहे हैं।' फिल्म कॉकटेल 2 को लव रंजन लिखेंगे। लव रंजन ने कई रॉमकॉम फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को पसंद आई हैं।

रश्मिका मंदाना भी दिखेंगी कॉकेटल में

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन के साथ-साथ कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी। मेकर्स ने कॉकटेल 2 में अहम किरदार प्ले करने के लिए रश्मिका मंदाना से बात की है। रश्मिका ने अभी तक मेकर्स को कोई जवाब नहीं दिया है। वो जल्द ही कॉकटेल 2 पर फैसला लेंगी, जिसके बाद साफ होगा कि रश्मिका शाहिद-कृति के साथ दिनेश विजान की मूवी में दिखेंगी या नहीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article