बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे हैं। एक्टर का जन्मदिन 26 सितंबर को आता है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 से जुड़े बीटीएस वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। एक्टर ने इस बार अपना बर्थडे हाउसफुल 5 की टीम के साथ सेलिब्रेट किया। एक्टर ने बर्थडे तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फरदीन खान, डिनो मोरिया, अभिषेक बच्चन , रितेश देशमुख समेत बाकी कलाकार दिखाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, भारतीय सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए किया जाएगा सम्मानित
Chunky Panday (credit Pic: Instagram)
पहली फोटो में बर्थडे बॉय अपनी टीम के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दूसरे फोटो में फरदीन खान चंकी को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। तीसरे फोटो में एक्टर के चेहरे पर केक लगा हुआ दिखाई दे रहा है। एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है।
चंकी पांडे ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें
एक्टर ने धूमधाम से अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। चंकी ने जॉनी लिवर के साथ भी फोटो शेयर की थी। इन फोटो को शेयर करते हुए चंकी ने लिखा, तेजाब से हाउसफुल 5 तक। एक शानदार जर्नी रही। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेगें। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 6 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग फुल स्पीड से चल रही है। हाउसफुल 5 के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
