Chitrangda Singh Account hack: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। चित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhoomi) में नजर आने वाली हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था लेकिन अब इसे बदलकर मातृभूमि कर दिया गया है। इस मूवी के लिए चित्रांगदा सिंह बहुत एक्साइटेड हैं। इस बीच चित्रांगदा सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग दंग रह गए हैं।-(ये भी पढ़ें-Maatrubhumi Poster: सलमान खान के फैंस ने बांधे तारीफों के पुल, जमकर कर रहे कमेंट)
चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हुआ हैक (pic credit- Chitrangda Singh instagram)
चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हुआ हैक (pic credit-instagram)
मातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का अकाउंट हुआ हैक
बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने बताया कि उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है। चित्रांगदा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'हेलो एवरीवन, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक अकाउंट ठीक नहीं हो जाता, कृपया मेरे अकाउंट से आने वाली किसी भी हालिया एक्टिविटी या मैसेज पर ध्यान न दें। थैंक यू।' चित्रांगदा सिंह अपनी अगली फिल्म 'मातृभूमि' के लिए तैयार हैं, जिसमें सलमान खान लीड रोल में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए चित्रांगदा ने IANS को बताया, 'मेरे पिता भारतीय सेना में थे। उनके किस्से सुनना मेरे लिए आम बात थी, लेकिन आर्मी वाइफ का रोल निभाना अलग अनुभव है। जब मैं आर्मी वाइफ्स से मिली, तब मुझे अपनी मां की चुप्पी, गर्व और चिंता का मिश्रण समझ आया।' उन्होंने आगे कहा, “ये महिलाएं हर रोज ताकत और डर का मिश्रण लेकर जीती हैं। मैंने अपने रोल में सिर्फ मुस्कान या हिम्मत नहीं, बल्कि दिल टूटने पर भी खुद को संभालने की जटिलता दिखाने की कोशिश की है।'- (ये भी पढ़ें-सलमान खान ने इस शर्त पर साइन की अपूर्वा लखिया की फिल्म, रिपोर्ट में हुआ खुलासा)
चित्रांगदा सिंह की अपकमिंग फिल्म
बता दें कि फिल्म का पहले टाइटल बैटल ऑफ गलवान था। यह 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। नए टाइटल के साथ टैगलाइन है 'मेय वॉर रेस्ट इन पीस'। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। चित्रांगदा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
