बॉलीवुड

Chinmayi Sripada ने 'वर्जिन गर्ल' ना मिलने के कमेंट पर एक यूजर को लगाई लताड़, बोलीं 'पहले खुद को...'

Chinmayi Sripada on Virgin Girls Remarks: फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripada) ने हाल ही में एक यूजर को लताड़ लगाई है, जिसने सोशल मीडिया पर कहा कि इस जनरेशन में शादी के लिए वर्जिन गर्ल खोजना बहुत मुश्किल है। इस कमेंट पर कई लोगों ने चिन्मयी श्रीपदा का सपोर्ट किया है।

Image

Chinmayi Sripada

Chinmayi Sripada on Virgin Girls Remarks: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस सिंगर चिन्मयी श्रीपदा (Chinmayi Sripada) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है, जिस वजह से चिन्मयी श्रीपदा फिर चर्चा में आ गई है। सिंगर ने X अकाउंट को लताड़ लगाई है। इस यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि नए साल पर लाखों कंडोम की बिक्री हुई और ऐसे में शादी करने के लिए वर्जिन लड़की का मिलना थोड़ा मुश्किल है। इस कमेंट पर चिन्मयी श्रीपदा ने अपना रिएक्शन और उस यूजर को खूब खरी-खोटी सुनाई।

एक यूजर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'ब्लिंकिट के सीईओ ने पोस्ट साझा करते हुए बताया कि बीती रात उन्होंने 1.2 लाख कंडोम के पार्सल डिलीवर किए। यह केवल एक रात और ब्लिंकिट के लिए है। बाकी ई-कॉमर्स साइट्स और मार्किट में कम से कम 10 मिलियन की बिक्री हुई होगी। इस जनरेशन में शादी करने के लिए वर्जिन गर्ल ढूंढ़ने के लिए गुड लक।' यूजर को लताड़ लगाते हुए सिंगर ने जवाब देते हुए लिखा, 'तो पुरुषों को महिलाओं के साथ शादी से पहले यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए। जब तक यह न कहा जाए कि पुरुष बकरियों, कुत्तों और रेप्टाइल्स के साथ यौन संबंध बना रहे हैं।'

इसके बाद एक यूजर ने चिन्मयी की इन बातों को बकवास बताया और कहा कि औरतों को भी यह सब नहीं करना चाहिए। इस पर चिन्मयी श्रीपदा ने लिखा, 'महिलाएं 'वर्जिन' को लेकर जानकार नहीं हैं। महिलाएं यह बात जानती हैं कि पुरुष पहले ही सेक्शुअली एक्टिव हैं। वो यह भी पूछने की हिम्मत नहीं करती हैं कि किसी ने सेफ या अनसेफ सेक्स किया है। वैसे भी कईयों को लगता है कि अगर उन्होंने एक महिला के साथ सेक्स किया तो वो हमेशा के लिए खराब हो गई। इसलिए पुरुषों को कोई ऐसी बीमारी होनी चाहिए अगर वो किसी के साथ इंटिमेट होते हैं तो वो कभी ठीक ना हो। सोचिए वो क्या है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article