बॉलीवुड

Vicky Kaushal की 'Chhaava' का ट्रेलर देख पत्नी Katrina Kaif ने बांधे तारीफों के पुल, बताया 'शानदार...'

Katrina Kaif Review 'Chhaava' Trailer: 22 जनवरी की शाम निर्माताओं ने एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) का धांसू ट्रेलर लॉन्च किया। इस ट्रेलर को देखने के बाद विक्की कौशल की पत्नी और लोकप्रिय एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

Image

Katrina Kaif Review 'Chhaava' Trailer

Katrina Kaif Review 'Chhaava' Trailer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) का ट्रेलर निर्माताओं ने 22 जनवरी की शाम रिलीज किया। इस बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' के ट्रेलर का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी विक्की कौशल स्टारर 'छावा' के ट्रेलर को लोगों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है। ऐसे में अब 'छावा' का ट्रेलर देखने के बाद विक्की कौशल की पत्नी और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी तारीफों के पुल बांधे हैं। कैटरिना कैफ (Katrina Kaif) फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए 'छावा' के ट्रेलर को शानदार बताया।

'छावा' के ट्रेलर को कैटरीना कैफ ने बताया जबरदस्त

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विक्की कौशल स्टारर 'छावा' के पावर-पैक ट्रेलर अपना रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस ने 'छावा' के ट्रेलर को रीशेयर कर लिखा, 'दिनेश विजान यह आउटस्टैंडिंग है।' इस दौरान कैटरीना कैफ ने फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर, विक्की, रश्मिका और अक्षय खन्ना को टैग किया गया है। बता दें इस फिल्म में विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा, जिन्हें छावा के नाम से भी जाना जाता था।

Katrina Kaif on Chhaava Trailer

Katrina Kaif on Chhaava Trailer

विक्की कौशक की फिल्म 'छावा' में रश्मिका मंदाना को महारानी येसुबाई का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 14 फरवरी के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर 'छावा' में मुगल शहंशाह औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। इस मूवी में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और, संतोष जुवेकर सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article