बॉलीवुड

Chhaava OTT release: कब और कहां रिलीज होगी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा? यहां जानें

Chhaava OTT release: अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसमें वो छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म छावा में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का भी अहम किरदार है। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो छावा की ओटीटी रिलीज डिटेल्स सामने आ गई हैं। आइए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं...

Image

Alia Bhatt Nag Ashwin

Chhaava OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म छावा सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म छावा को सुबह से ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिसे देखकर मेकर्स काफी खुश हैं। फिल्म छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अहम किरदार प्ले करते दिख रहे हैं। अगर फिल्म से सामने आए रिव्यूज की बात करें तो ये विक्की कौशल की अब तक की सबसे शानदार फिल्म है। दर्शकों का मानना है कि विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को प्ले नहीं किया है बल्कि जिया है। अपनी शानदार अदाकारी से विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के रोल को जीवंत कर दिया है। फिल्म छावा की तारीफ सुनने के बाद दर्शक इस फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में सवाल कर रहे हैं।

अगर मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म छावा को मेकर्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे। ओटीटी प्ले की ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म छावा के मेकर्स ने साफ नहीं किया है कि वो विक्की कौशल स्टारर को किस तरीख पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज करेंगे। अक्सर देखा गया है कि मेकर्स 30-60 दिनों के अंदर ही अपनी मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर देते हैं लेकिन छावा को लेकर जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, ऐसा हो सकता है कि मेकर्स इसे थोड़ा लेट रिलीज करें।

अगर फिल्म छावा के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो वो शानदार रहने वाला है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म छावा पहले दिन लगभग 20 करोड़ का कारोबार करेगी। शानदार एक्टिंग और अच्छी कहानी के दम पर फिल्म छावा वीकेंड पर उछाल दर्ज कराएगी और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचेगी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि छावा विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट हिट बनकर उभरेगी और उन्हें ए-लिस्टर्स की लाइन में लाकर खड़ी कर देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article