Chhaava FIRST Review: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की शानदार अदाकारी ने बेहतरीन कहानी में लगाए चार चांद

Chhaava FIRST Review: जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) के लिए फिल्म छावा (Chhaava) के मेकर्स ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल (Vicky Kaishal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मूवी दिखाई। तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म छावा का रिव्यू देते हुए इसे शानदार बताया है। तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार दर्शकों को फिल्म छावा जरूर देखनी चाहिए।

Chhaava FIRST Review: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म छावा का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म छावा के मेकर्स ने मुंबई में सीनियर पत्रकारों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजार किया था, जिसमें तरण आदर्श ने भी हिस्सा लिया था। तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के जरिए छावा का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है, जिसके अनुसार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म बहुत ही शानदार है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में जरूर जाना चाहिए।

Chhava Review

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है, 'अगर एक शब्द में छावा का रिव्यू बताना हो तो इसे शानदार कहा जा सकता है। मेरी तरफ से छावा को 4.5 स्टार...। यह हिस्ट्री, इमोशन्स, पैशन, देशभक्ति एकेशन और कमाल के डायरेक्शन का अटूट मिश्रण है। विक्की कौशल ने कमाल का काम किया है। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि वो इस दौर के सबसे कमाल के एक्टर हैं। लक्ष्मण उतेकर कमाल के स्टोरीटेलर हैं।'

End of Feed