बॉलीवुड

Chhaava Motion Poster: विक्की कौशल की अंगार भरी आंखें देख खुद को नहीं रोक पायी कैटरीना कैफ, इंस्टाग्राम दिया खास रिएक्शन

Katrina on Chhaava Motion Poster: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म छावा (Chhaava Trailer) का नया टीजर पोस्टर मेकर्स ने सोमवार (20 जनवरी) की सुबह दर्शकों के सामने पेश किया, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है। छावा के टीजर पोस्टर को देखकर फैंस के साथ-साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी दंग रह गई हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना रिएक्शन शेयर किया है।

Image

Katrina Kaif reaction on Chaava motion poster

Katrina on Chhaava Motion Poster: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जल्द ही फिल्म छावा (Chhaava) के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसे दिनेश विजान के बैनर तले बनाया गया है। विक्की कौशल की फिल्म छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। छावा के मेकर्स ने सोमवार की सुबह इसका नया टीजर पोस्टर पेश किया है, जिसे देख दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार करने लगे हैं। फैंस का मानना है कि विक्की कौशल की छावा साल 2025 की पहली सुपरहिट मूवी होगी। फैंस के साथ-साथ अदाकारा कैटरीना कैफ को भी ऐसा ही लगता है। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने विक्की कौशल की छावा के मोशन पोस्टर पर फायर रिएक्शन देते हुए खुशी जताई है और मेकर्स को ऑल द बेस्ट बोला है।

Katrina

Katrina

विक्की कौशल के करियर के लिए बहुत अहम है छावा

फिल्म छावा विक्की कौशल के करियर के लिए बहुत ही अहम मूवी है। इस मूवी में वो ऐतिहासिक किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। अगर विक्की कौशल की छावा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है तो वो ए-लिस्ट एक्टर्स की श्रेणी में आकर खड़े हो जाएंगे। बड़े-बड़े मेकर्स उन पर मोटी रकम लगाने से डरते नहीं हैं लेकिन छावा हिट होने के बाद मेकर्स को उन पर और भी भरोसा आ जाएगा।

कैटरीना कैफ दे रही हैं पूरा साथ

विक्की कौशल संग शादी के बाद से ही कैटरीना कैफ उनका पूरा साथ दे रही हैं। पर्सनल लाइफ में खुशियां बिखेरनी की बात हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ में सपोर्ट करने की जरूरत हो, कैटरीना कैफ हर कदम पर विक्की का साथ दे रही हैं। छावा के मोशन पोस्टर पर जैसे कैटरीना ने तुरंत रिएक्शन दिया है, उससे साफ है कि पति-पत्नी की ये जोड़ी हर समय एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article