Chhaava HD Movie Leaked online: बॉलीवुड डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की नई फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म छावा का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के अंतर्गत किया गया है। अगर फिल्म छावा को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स की बात करें तो दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यही कारण है तमिलरॉकर्स, मूवीरूल्ज और फिल्मीजिला ने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म छावा इंटरनेट पर लीक कर दी है। खबरें हैं कि इंटरनेट से लोग एख लिंक के जरिए छावा को फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं और घर बैठे देख रहे हैं।
इंटरनेट से फ्री में डाउनलोड हो रहा है छावा का HD प्रिंट
अगर मीडिया में छायी खबरों की मानें तो तमिलरॉकर्स, मूवीरूल्ज और फिल्मीजिला जैसी साइट्स मॉर्निंग शोज से ही इस ताक में थीं कि छावा को जल्दी से जल्दी इंटरनेट पर लीक किया जाए। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, जिसे ये साइट्स भुनाना चाहती थीं। इन साइट्स ने छावा के रिलीज होते ही इसे इंटरनेट पर लीक कर दिया है। सुनने में आ रहा है कि छावा का एचडी प्रिंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग एक क्लिक के जरिए डाउनलोड कर रहे हैं।
छावा लीक होने से मेकर्स को होगा करोड़ों का नुकसान
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म छावा के लीक होने से मेकर्स को भारी नुकसान होगा। छावा 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। अगर उन्हें छावा का लिंक इंटरनेट पर फ्री में मिल जाएगा तो वो थिएटर का रुख नहीं करेंगे और घर बैठे ही इसे एन्जॉय करेंगे। इससे छावा की कमाई में कमी दर्ज की जा सकती है, जिस कारण मेकर्स के होश उड़े हुए हैं।
लीक्ड प्रिंट में नहीं आएगा मजा
अब तक इंटरनेट पर जो प्रिंट लीक हुआ है, उसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। छावा को जिस स्तर पर बनाया गया है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि दर्शकों को छावा थिएटर में ही जाकर देखनी चाहिए। इससे वो छावा का असली मजा उठा पाएंगे और मेकर्स की भी जेब पर असर नहीं पड़ेगा।
