Vidya Balan At Chandu Champion Screening: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून यानी आज के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शक फिल्म देखने के लिए बेकरार थे। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। बीते दिन निर्माताओं में कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' की मुंबई में सेलेब्स के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग होस्ट की। इस दौरान अनन्या पांडे, अरशद वारसी, शनाया कपूर, अंगद बेदी और ऋचा चड्ढा सहित कई कलाकार फिल्म देखने पहुंचे। 'चंदू चैंपियन' की स्पेशल स्क्रीनिंग के समय विद्या बालन (Vidya Balan) ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी का ध्यान खींचा।
विद्या बालन का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर किसी ने एक्ट्रेस की तारीफ की। 'चंदू चैंपियन' की स्क्रीनिंग के दौरान विद्या बालन ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। विद्या बालन ने कई किलो वजन किया है। वह अपने भतीजे के साथ स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। सोशल मीडिया पर इस समय विद्या बालन के लुक्स की खूब तारीफ हो रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन को आने वाले दिनों में कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा जाएगा। विद्या बालन भले ही दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं थीं लेकिन निर्माताओं ने तीसरे भाग में उनकी वापसी करा दी है। फिल्म में उन्हें मंजुलिका के रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म नवंबर में रिलीज होगी।
