बॉलीवुड

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 3: कंगना की चंद्रमुखी 2 ने पकड़ी हफ्तर, तीसरे दिन हुई ताबड़तोड़ कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 1, 2023, 10:09 AM IST

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 3 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हल्की रफ्तार जारी रखी है। फिल्म में कंगना की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है, आइए अब इसके तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 3: कंगना की चंद्रमुखी 2 ने पकड़ी हफ्तर, तीसरे दिन हुई ताबड़तोड़ कमाई

Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 3 (Early Trends): बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हल्की रफ्तार जारी रखी है। फिल्म में कंगना की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) में बेहतरीन काम किया है। फिल्म में कंगना के साथ ही राघव लॉरेन्स ने भी जबरदस्त काम किया है, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत रिस्पॉन्स मिला है। कंगना और राघव की जोड़ी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू ही सामने आ रहे हैं। तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के शुरुआती ट्रेंड को देखने के बाद कंगना रनौत को राहत की सांस मिलती नजर आ रही है। आइए फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

चंद्रमुखी 2 ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

चंद्रमुखी 2 को कॉमेडी, एक्टिंग और कहानी तीनों मामलों में एक अच्छी फिल्म बताया जा रहा है। कंगना रनौत को चंद्रमुखी के रोल में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो मूवी ने पहले दिन 7 से 8 करोड़ तक की कमाई कर ली है। ये कमाई सभी भाषाओं में हुई है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिलनाडू में की है। अब मूवी का कुल कलेक्शन भी 18.50 करोड़ के आसपास हो गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article