सेंसर बोर्ड ने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की 'Bad Newz' के 3 बोल्ड सीन्स पर चलाई कैंची, लिप-लॉक क्लिप में हुआ बदलाव

Vicky Kaushal-Triptii Dimri's Bad Newz: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) के तीन सीन्स पर मेकर्स ने कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इन सीन्स में बदलाव करने को कहा है।

Vicky Kaushal-Triptii Dimri's Bad Newz: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की नई फिल्म 'बैड न्यूज' (Bad Newz) इस शुक्रवार यानी 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने पास कर दिया है। हालांकि निर्माताओं ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की थी कि 'बैड न्यूज' के 3 सीन्स में सेंसर बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है।

Triptii Dimri and Vicky Kaushal

बॉलीवुड हंगाम की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के ऑडियो में कोई कट नहीं लगया है। सीबीएफसी की जांच समिति ने तीन सीन्स को ट्रिम किया है, जिनमें दो क्लिप किसिंग की हैं। मेंबर्स ने फिल्म के 9 सेकेंड, 10 सेकेंड और 8 सेकेंड को मिलकर कुल 27 सेकंड के सीन्स में बदलाव किया है। सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से लिप-लॉक की क्लिप में बदलाव करने को भी कहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किसिंग सीन्स को मेकर्स किस तरह मॉडिफाई करेंगे। यह जाने के लिए लोगों को मूवी देखनी पड़ेगी।

End of Feed