Breaking !! अजय देवगन और तब्बू स्टारर 'Auron Mein Kahan Dum Tha' की टली रिलीज डेट, अब इस दिन देगी दस्तक

Ajay Devgn Starrer Auron Mein Kahan Dum Tha postponed: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।

Ajay Devgn Starrer Auron Mein Kahan Dum Tha postponed: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) 5 जुलाई को रिलीज होने के तैयार थी। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म की रिलीज डेट को मेकर्स ने आगे पुश करने का फैसला कर लिया है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा है। अजय देवगन स्टारर के मेकर्स नहीं चाहते कि इसका असर 'औरों मैं कहां दम था' की कमाई पर पड़े।

Ajay Devgn Starrer Auron Mein Kahan Dum Tha

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 'औरों मैं कहां दम था' इस शुक्रवार यानी 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को कम स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दोनों फिल्मों इससे प्रभावित हो सकती है। निवेशक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 'औरों में कहां दम था' को आगे टालने का फैसला किया है।

End of Feed