Brahmastra 2: दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर के लुक पर फिदा हुए लोग, फैन्स ने बनाया ऐसा पोस्टर

Fan Made Poster of Brahmastra 2: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा पार्ट काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का फैन मेड पोस्टर इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का धांसू लुक दिखाई दे रहा है।

Fan Made Poster of Brahmastra 2: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: शिवा पार्ट वन' (Brahmastra: Shiva Part One) की सफलता के बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे और तीसरे पार्ट की बड़ी घोषणा की। ऐसे में अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: देव पार्ट टू' (Brahmastra: Dev Part Two) से दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का फैन मेड पोस्टर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का धांसू लुक नजर आ रहा है। हरकोई इस पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहा है।

Deepika Padukone and Ranbir Kapoor

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें 'ब्रह्मस्त्रा' के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण को जल अस्त्र के रूप में देखा जाएगा। दीपिका पादुकोण के इस नए अवतार को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि 'ब्रह्मस्त्रा' के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर की मां अमृता का किरदार निभाया था। सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' में दीपिका पादुकोण के पार्ट को दिखाया नहीं गया था।

End of Feed