Brahmastra 2 से पहले आपस में भिड़ गए Karan Johar और अयान मुखर्जी? इस वजह से आई दरार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 12, 2023, 09:52 AM IST

Ayan Mukherjee and Karan Johar: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के बीच अनबन की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अयान के वॉर 2 साइन करने के चलते करण जौहर उनसे नाराज है। हालांकि अब ताजा अपडेट के अनुसार दोनों की लड़ाई की खबरे केवल अफवाहें बताई जा रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच अनबन की खबरें हुई वायरल।
  • ब्राह्मस्त्र 2 को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव का खबर सामने आई हैं।
  • करण जौहर, अयान के वॉर 2 साइन करने से खुश नहीं हैं।

Ayan Mukherjee and Karan Johar: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) और डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) के बीच अनबन की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अयान मुखर्जी अब ब्राह्मस्त्र 2 और 3 को धर्मा प्रोडक्शन से अलग करने के बारे में भी सोच रहे हैं। वही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अयान मुखर्जी के वॉर 2 साइन करने के चलते करण जौहर उनसे नाराज हैं। करण का मानना है कि अयान के पास पहले से ही ब्राह्मस्त्र 2 और 3 को लेकर बिजी शेड्यूल है, इसके ऊपर से वॉर 2 पर काम करने से चीजें बिगड़ सकती हैं। हालांकि अब ताजा अपडेट के अनुसार दोनों की लड़ाई की खबरे केवल अफवाहें बताई जा रही हैं। करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच अनबन की खबरें अब फेल होती दिख रही हैं, एक करीबी सॉर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि दोनों के बीच सब कुछ सही है।

ayan mukherjee and karan johar

Ayan Mukherjee and Karan Johar

नहीं हुई अयान और करण के बीच कोई अनबन

अयान और करण के बीच झगड़े की खबरों को खारिज करते हुए एक करीबी सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया, 'यह सच नहीं है। यह एक गॉसिप का हिस्सा है जो दोनों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है। दोनों के बीच का रिश्ता पहले जैसा ही है। अयान ने करण को एक बड़ी हिट दी है। ब्रह्मास्त्र एक बड़ी फिल्म थी, जिसे दोनों ने एक साथ मिलकर बनाया है।' पहले खबर सामने आ रही थी कि करण जौहर फिल्म ब्राह्मस्त्र 2 में रणबीर और आलिया के रोल को लेकर भी नारज हैं। हालांकि अब इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया गया है।

End of Feed